ट्राई सीरीज; अफगानिस्तान-ए का पहला विकेट गिरा:इंडिया-ए ने 350 का टारगेट दिया; प्रभसिमरन, गायकवाड और तिलक की फिफ्टी
14 hours ago
इंडिया-ए ने ट्राई नेशन वनडे सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान-ए को 350 रन का टारगेट दिया है। जिसे बारिश के कारण रिवाइज करके 38 ओवर में 294 रन कर दिया गया। गुरुवार को दांबुला में अफगानी टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इंडिया-ए ने 49 ओवर में 9 विकेट पर 349 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान-ए ने 7 ओवर में बिना नुकसान के 53 रन बना लिए हैं। कप्तान इमरान मीर और हसन इसाखिल क्रीज पर हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 22 बॉल पर 44 रन बनाए ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बॉलर्स फ्रेंडली कंडीशंस में प्रभसिमरन सिंह के साथ तेजी से रन बनाए। दोनों ने 43 बॉल पर 74 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। वैभव 22 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद प्रियांश आर्या (8 रन) भी जल्दी आउट हो गए। आयुष बडोनी तो खाता भी नहीं खोल सके। 3 भारतीय बैटर्स ने फिफ्टी लगाई भारतीय टीम की ओर से ओपनर प्रभसिमरन सिंह (84 रन), ऋतुराज गायकवाड (66 रन) और तिलक वर्मा (66 रन) ने अर्धशतक लगाए। सूर्यांश शेडगे ने 40 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से अब्दुल्लाह अहमदजई ने 5 विकेट झटके। फरमनुल्लाह सफी को 3 सफलताएं मिलीं। एक विकेट कप्तान इमरान मीर को मिला। दोनों टीमों के प्लेइंग-XI इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी।
Click here to Read more
.jpeg)
