ट्विशा केस-CBI ने गिरिबाला सिंह को हिरासत में लिया:मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाएगी टीम; सुबह से चल रही थी पूछताछ
2 weeks ago
एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सीबीआई टीम गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। बीते करीब 6 घंटे से अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में स्थित गिरिबाला के घर के बाहर कटारा हिल्स और बाग सेवनिया थानों की पुलिस तैनात है। आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है। जांच के दौरान सीबीआई ने घर में हाई इंटेंसिटी 3D कैमरा लगाकर पूरे परिसर की 360 डिग्री रिकॉर्डिंग की। आसपास की लोकेशन भी स्कैन की गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटनास्थल किसी पड़ोसी मकान की छत या बालकनी से दिखाई देता है या नहीं। हाईकोर्ट ने रद्द की है अग्रिम जमानत बता दें कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत बुधवार को रद्द कर दी थी। हाईकोर्ट ने देर रात 17 पन्नों का आदेश जारी किया। कोर्ट ने कहा- मामले की गंभीरता, सबूत और जांच की स्थिति को देखते हुए आरोपी पक्ष को राहत देना उचित नहीं था। कोर्ट के मुताबिक, निचली अदालत ने केस डायरी और साक्ष्यों का सही तरीके से परीक्षण नहीं किया। डेडबॉडी पर चोटों के कई निशान थे, जिनका आरोपी पक्ष संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। तीन तस्वीरें… पति समर्थ 29 मई तक CBI रिमांड में इससे पहले मामले में आरोपी बनाए गए ट्विशा के पति समर्थ सिंह को अदालत में पेश करने के बाद सीबीआई ने अपनी हिरासत में ले लिया है। कोर्ट ने उसे 29 मई तक सीबीआई रिमांड पर भेजा है। इसके बाद एजेंसी उससे लगातार पूछताछ कर रही है। 12 मई की रात हुई थी ट्विशा की मौत 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स में ट्विशा की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 24 मई को भोपाल AIIMS में दिल्ली AIIMS की टीम ने ट्विशा की डेड बॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद शाम को भदभदा श्मशान घाट में ट्विशा का अंतिम संस्कार किया गया। भाई मेजर हर्षित ने मुखाग्नि दी थी। मामले के मिनट टु मिनट अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए….
Click here to Read more

.png)