Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की जुड़वा बच्चों की पहली झलक:पोस्ट में लिखा- मुझे चुनने के लिए शुक्रिया; शादी के 10 साल बाद बने माता-पिता

    3 hours ago

    1

    0

    टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया हाल ही में जुड़वां बेटों के माता-पिता बने हैं। मई महीने में बेटों के जन्म के बाद दिव्यांका ने आज सोशल मीडिया पर उनकी पहली झलक शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बच्चों की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मुझे चुनने के लिए शुक्रिया।' दिव्यांका और विवेक की शादी के 10 साल बाद उनके घर पहले बच्चों का जन्म हुआ है। हालांकि इन तस्वीरों में उन्होंने दोनों बेटों का चेहरा नहीं दिखाया है। भगवान से मांगी थी एक खुशी, मिली डबल दिव्यांका और विवेक ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर कर बेटों के आने की जानकारी दी थी। "हमने भगवान से एक खुशी मांगी थी, लेकिन उन्होंने हमें डबल दे दी। हमारे घर जुड़वां बेटों का जन्म हुआ है।" विवेक दहिया ने पोस्ट में लिखा कि उनका लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। लड़के आ चुके हैं और जिंदगी पहले से ज्यादा खूबसूरत लग रही है। उन्होंने आगे लिखा, 'मेरे करण अर्जुन आ गए।' कपल ने माता-पिता के इस नए सफर के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा है। आगे कपल ने लिखा है, ‘दिव्यांका और मुझे पेरेंटहुड के नए खूबसूरत सफर को शुरू करने के लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरुरत है।’ शेयर की तस्वीर में लिखा गया है, हमने भगवान से खुशियां मांगीं और भगवान ने कहा, डबल ले लो। हमें जुड़वा बच्चे हुए हैं। मार्च में की थी प्रेग्नेंसी अनाउंस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक ने मार्च में फैंस को गुड न्यूज दी थी। एक्ट्रेस ने बेबी बंप की तस्वीरों के साथ लिखा था, ‘10 साल बाद कहानी में आया सबसे खूबसूरत ट्विस्ट। कुछ सफर जल्दी पूरे करने के लिए नहीं होते। वो साथ-साथ तैयार होने के लिए होते हैं। और जब आपको लगता है कि आपकी कहानी पूरी हो चुकी है। तभी जिंदगी उसमें सबसे खूबसूरत अध्याय जोड़ देती है। अब भी यकीन नहीं हो रहा। बिना वजह मुस्कुरा रहे हैं। दिल में सिर्फ शुक्र और खुशी है। हम माता-पिता बनने वाले हैं।’ देखिए दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी की चुनिंदा तस्वीरें- टीवी के शो के सेट में हुआ प्यार और कर ली शादी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया की मुलाकात टीवी शो ये है मोहब्बतें के सेट पर हुई थी। दोनों शो के लीड एक्टर्स थे। साथ काम करते हुए दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और फिर जनवरी 2016 में कपल ने सगाई की। सगाई के 5 महीने बाद जुलाई 2016 में दिव्यांका और विवेक की शादी भोपाल में हुई। दिव्यांका त्रिपाठी को टीवी शो बनूं मैं तेरी दुल्हन से देशभर में पहचान मिली थी। इसेक बाद वो ये हैं मोहब्बतें में दिखीं। टीवी शोज के अलावा दिव्यांका कई रियलिटी शो, कई वेब सीरीज और फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं। 'सिनेस्टार्स की खोज' से शुरू किया था एक्टिंग करियर दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' से की थी। इसके बाद साल 2006 में आए सीरियल 'बनू मैं तेरी दुल्हन' में विद्या का लीड रोल निभाकर वे काफी पॉपुलर हुईं। दिव्यांका ने 'खाना खजाना', 'नचले वे विद सरोज खान', 'जोर का झटका', 'कॉमेडी सर्कस' और 'नच बलिए 8' जैसे कई शोज में काम किया है। वे 'खतरों के खिलाड़ी 11' की रनर-अप भी रही थीं। हाल ही में वे सोनी लिव की सीरीज 'अदृश्यम' में इंस्पेक्टर पार्वती सहगल के रोल में नजर आई थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंसेक्स 1500 अंक चढ़कर 75,300 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 400 अंक ऊपर 23,550 पर पहुंचा; रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी
    Next Article
    इन 7 पौधों को उगाने के लिए नहीं चाहिए मिट्टी, घर में इस तरह लगाएं, आशियाने को बनाएं फ्रेश और सुंदर

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment