बारिश के कारण इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए मैच रुका:सूर्यवंशी 44 और प्रभसिमरन 84 बनाकर आउट; तिलक-गायकवाड नाबाद लौटे
11 hours ago
ट्राई सीरीज में इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच खेला जा रहा मैच बारिश के कारण रोका गया है। दांबुला में बारिश आने से पहले इंडिया-ए ने 24.3 ओवर में 3 विकेट पर 174 रन बना लिए थे। ऋतुराज गायकवाड 29 और तिलक वर्मा 3 रन पर नाबाद लौटे हैं। प्रभसिमरन सिंह 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें इमरान मीर ने विकेटकीपर मोहम्मद इशाक के हाथों कैच कराया। प्रियांश आर्या (8 रन) और वैभव सूर्यवंशी (44 रन) को अब्दुल्लाह अहमदजई ने पवेलियन की राह दिखाई। दोनों टीमों के प्लेइंग-XI इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी।
Click here to Read more
.jpeg)
.png)
