Video: धूप से आकर तुरंत AC में बैठना है खतरनाक! हो सकता है 'थर्मल शॉक', डॉक्टर से जानें बचाव का तरीका
4 hours from now
AC Health Tips: तेज गर्मी में राहत देने वाला AC अगर गलत तरीके से इस्तेमाल हो, तो बड़ी परेशानी भी बन सकता है. डॉक्टर सुनीता चौधरी के मुताबिक, धूप से तपकर सीधे ठंडे AC रूम में जाना शरीर के लिए शॉक जैसा हो सकता है. गर्मी में नसें फैल जाती हैं और अचानक ठंडी हवा मिलने पर सिकुड़ने लगती हैं, जिससे सिरदर्द, चक्कर या थकान जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. डॉक्टर सलाह देती हैं कि बाहर से लौटने पर पहले कुछ मिनट सामान्य तापमान में रहें, पानी पिएं, पसीना सूखने दें, फिर AC चालू करें. वह कहती हैं कि पसीने से भीगे शरीर के साथ तुरंत AC में बैठने से गले में सूखापन, खराश और गर्दन के दर्द की शिकायतें बढ़ जाती हैं, खासकर बच्चों में। AC की वजह से नमी घटने से वायरल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है. बेहतर स्वास्थ्य के लिए वह 24 से 26 डिग्री तापमान पर AC चलाने की सलाह देती हैं. छोटी सी सावधानी से आप गर्मी में आराम भी पा सकते हैं और सेहत भी सुरक्षित रख सकते हैं.
Click here to Read more