Train Cancelled: यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 14 जून को कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर चेक करें स्टेटस
1 hour ago
Train Cancelled: क्या आप ट्रेन से जयपुर, पुणे या अन्य शहरों को घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी जरूरी हो सकती है. पुणे रेल मंडल ने 14 जून को स्टेशन यार्ड में सिग्नल, टेलीकम्यु्निकेशन और ओवरहेड इलेक्ट्रिक उपकरणों के रखरखाव के लिए 9 घंटे का मेगा ब्लॉक लेने का फैसला किया है. यह ब्लॉक सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा. बता दें कि मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला के मुताबिक, यह कार्य रेलवे की सुरक्षा और बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है. जरूरी बात यह है कि ब्लॉक के दौरान पुणे स्टेशन के कई प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बंद रहेंगे, जिससे कई ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होगा. बेटियों के लिए वरदान है ये योजना, 21 साल की उम्र में मिलेगा 72 लाख का बंपर फंड, जानें नियम ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द ध्यान दें, 14 जून को चलने वाली सीएसएमटी डेक्कन एक्सप्रेस (11007/ 11008) रद्द रहेगी. इसके साथ ही 13 जून को नागपुर से चलने वाली 12136 नागपुर-पुणे एक्सप्रेस और 14 जून को चलने वाली 12135 पुणे-नागपुर एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गई है. ये ट्रेनें बीच रास्ते में ही होंगी समाप्त 13 जून यानी कल चलने वाली 12940 जयपुर-पुणे एक्सप्रेस और 14 जून को चलने वाली 12127 सीएसएमटी-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस खड़की स्टेशन पर ही समाप्त कर दी जाएंगी. इसके साथ ही 12 जून यानी आज चलने वाली 11078 जम्मू तवी-पुणे एक्सप्रेस और 13 जून को चलने वाली 11406 अमरावती-पुणे एक्सप्रेस हडपसर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होंगी. मेट्रो कार्ड खो गया? नहीं होगा नुकसान! बस तुरंत कर लें ये काम दूसरे स्टेशन से चलेंगी ये ट्रेनें 14 जून को चलने वाली 12128 पुणे-सीएसएमटी इंटरसिटी एक्सप्रेस और 12939 पुणे-एक्सप्रेस अब पुणे स्टेशन की जगह खड़की स्टेशन से रवाना होंगी. वहीं पुणे-रानी कमलापति एक्सप्रेस 22171 के टाइम में भी बदलाव किया गया है. यह ट्रेन 14 जून को अपने निर्धारित टाइम दोपहर 3:15 बजे के बजाय शाम 7:55 बजे पुणे से रवाना होगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन आने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेट्स चेक कर लें, ताकि बाद में किसी भी तरह की परेशानी न हो.
Click here to Read more