Metro Card Lost: मेट्रो कार्ड खो गया? नहीं होगा नुकसान! बस तुरंत कर लें ये काम
5 hours ago
DMRC News: अगर आप दिल्ली में या किसी भी मेट्रो सिटी में रहते हैं तो ट्रैवल करने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल जरूर करते होंगे. इसके लिए मेट्रो कार्ड भी बनवाकर ही रखा होता. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि ये मेट्रो कार्ड अगर खो गया है तो क्या करेंगे? क्योंकि जो हर रोज ट्रेवल करता है वो इसमें अच्छा खासा रिचार्ज भी करवाकर रखता ही होगा. ऐसी स्थिति में क्या करना होगा? आइये जानते हैं. सबसे पहले तो अगर आपका मेट्रो कार्ड खो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान कदम उठाकर आप नया कार्ड बनवा सकते हैं और कई मामलों में पुराने कार्ड में बचा बैलेंस भी नए कार्ड में ट्रांसफर कराया जा सकता है. ये भी पढ़ें: 8th Pay commission: मुश्किल काम करने वालों को मिलेगी ज्यादा सैलेरी? जानें NFRI के जनरल सेक्रेटरी ने क्या बताया मेट्रो कार्ड खोने के बाद क्या करें?अगर आपका भी मेट्रो कार्ड खो गया है तो परेशान ना हों, बस ये जरूरी कदम उठाएं: सबसे पहले जिस मेट्रो सेवा का कार्ड आपके पास था, उसके कस्टमर केयर पर शिकायत करें. इसके अलावा आप नजदीकी मेट्रो स्टेशन के हेल्प डेस्क पर भी इसकी जानकारी दे सकते हैं. अगर कार्ड रजिस्टर्ड होगा तो मेट्रो प्रशासन उसे ब्लॉक कर सकता है. इसके बाद आपको नया कार्ड जारी कराने के लिए आवेदन करना होगा. इसके लिए पहचान पत्र और कार्ड से जुड़ी जानकारी मांगी जा सकती है. कई मेट्रो नेटवर्क में रिप्लेसमेंट कार्ड के लिए एक मामूली शुल्क भी लिया जाता है. ये भी पढ़ें: LPG News: आपकी LPG सब्सिडी ब्लॉक हो जाएगी, क्या आपके पास भी आया है ये मैसेज? जानिए क्या करें-क्या नहीं खोए कार्ड का बैलेंस कैसे पाएं?खोए हुए कार्ड में बची रकम का क्या होगा, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपका कार्ड रजिस्टर्ड था या नहीं. अगर कार्ड आपके नाम से पंजीकृत था, तो उसमें मौजूद बैलेंस को वेरिफिकेशन के बाद नए कार्ड में ट्रांसफर किया जा सकता है. हालांकि कुछ मेट्रो सेवाओं में इसके लिए निश्चित समय सीमा और नियम लागू होते हैं. वहीं, अगर कार्ड अनरजिस्टर्ड है तो उसमें मौजूदा बैलेंस वापस मिलना मुश्किल हो सकता है. ऐसे मामलों में मेट्रो प्राधिकरण के पास कार्ड के मालिक की पहचान करने का कोई तरीका नहीं होता, इसलिए बची हुई राशि का दावा नहीं किया जा सकता.
Click here to Read more