Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Train News: रेलवे पर बड़ी खबर, बदलेगा टिकट बुकिंग का अंदाज, इस दिन लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट

    13 hours ago

    1

    0

    IRCTC News: भारतीय रेलवे ने हमेशा से ही अपने यात्रियों का बहुत अच्छे से ख्याल रखा है. हालांकि इसकी ऑनलाइन सर्विसेज से लोगों को अक्सर शिकायत रहती है. लेकिन अब लगता है कि ये शिकायतें भी जल्दी ही खत्म होने वाली हैं. क्योंकि रेलवे ने इसका एक नया तरीका खोज लिया है. जिसका कंफर्मेशन खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दे दिया है. IRCTC की नई वेबसाइटदरअसल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद बताया है कि जल्दी ही आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट लॉन्च होने वाली है. एस वीडियो न्यूज एजेंसी ANI ने X (ट्विटर) पर शेयर किया है, जिसमें वो बता रहे हैं कि IRCTC की नई वेबसाइट 15 जुलाई तक लॉन्च हो जाएगी, ये वीडियो भ अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रेलवे के इस कदम से यात्रियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होने वाली असुविधाओं से छुटकारा मिल जाएगा. ये भी पढ़ें: DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 22 जून को इस राज्य में होगा महंगाई भत्ते का ऐलान! ये वीडियो एक कॉलेज के ईवेंट का है जिसमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान जब छात्रों ने उनसे पूछा कि रेलवे IRCTC के सुधार के लिए क्या कर रहा है. तब उन्होंने सबके सामने रेलवे अधिकारी को फोन करके पूछा कि नई वेबसाइट कब तक लॉन्च होगी. तब दूसरी तरफ से जवाब आया कि 15 जुलाई तक और उन्होंने ये कंफर्मेशन दिया. #WATCH | On students’ demand, Union Railway Minister announces new IRCTC website to be launched by 15th July pic.twitter.com/fjX6z6vyj1 — ANI (@ANI) June 11, 2026 क्या-क्या होगा नई वेबसाइट में?इस नई वेबसाइट के लॉन्च होने के बाद यात्रियों को फिलहाल जिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वो इसके बाद नहीं होगी. जैसे: यात्रियों को टिकिट बुक करने में आसानी होगी, इससे तेज, आसान और बेहतर तरीके से टिकिट बुकिंग होगी. नई वेबसाइट पहले से ज्यादा आधुनिक और यूजर-फ्रेंडली होगी. ज्यादा यूजर्स एक साथ वेबसाइट पर आने पर ये हैंग नहीं होगी. इस वेबसाइट के जरिए हर मिनट लगभग 1.5 लाख टिकट बुकिंग और 40 लाख तक इंक्वायरी प्रोसेस हो पाएगी. नई वेबसाइट में मल्टीलिंगुअल सपोर्ट, बेहतर सीट चयन विकल्प, किराया कैलेंडर और दिव्यांगजन, मरीजों और छात्रों के लिए बेहतर एक्सेसिबिलिटी होगी. इससे पीक सीजन में टिकिट बुकिंग के दौरान होने वाली परेशानियां काफी हद तक कम हों जाएंगी. ये भी पढ़ें: Loan News: लोन चुकाने में अव्वल हैं महिलाएं, पुरुषों की तुलना में बहुत कम मिस करती हैं अपनी EMI बता दें कि भारतीय रेलवे अपने सिस्टम को पूरी तरह से डिजिटल कर रही है, इसी पहल का हिस्सा ये नई वेबसाइट भी है. रेलवे अधिकारियों के हिसाब से नई वेबसाइट के लॉन्च होने से पहले ही इसकी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई जाएगी. इसके फीचर्स जैसे यूजर माइग्रेशन प्रोसेस और हेल्ड डेस्क से जुड़ी जानकारी यूजर्स को दे दी जाएगी.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Metro Card Lost: मेट्रो कार्ड खो गया? नहीं होगा नुकसान! बस तुरंत कर लें ये काम
    Next Article
    शूटर जसपाल राणा का निधन:कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड जीते, अपने कोच के निधन का पता चलते ही मनु भाकर ने ट्रेनिंग रोकी

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment